गया जी के साढ़े पांच लाख बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा 15 से, जानें किस दिन कौन सा पेपर

गया जी जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा एक से आठ तक के लगभग साढ़े पांच लाख विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक मूल्यांकन 15 से 20 सितंबर तक होगा. परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसमें मौखिक और लिखित दोनों तरह के मूल्यांकन शामिल हैं.

गया जी जिले के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक मूल्यांकन 15 से 20 सितंबर तक कराया जाएगा. परीक्षा में करीब साढ़े पांच लाख बच्चे शामिल होंगे.

शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से मूल्यांकन को लेकर कार्यक्रम एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक निर्धारित है.

कक्षा एक से दो के विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक मूल्यांकन मौखिक होगा, जिसे विद्यालय के वर्ग शिक्षक द्वारा कराया जाएगा. कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित मूल्यांकन/परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा सामग्री बीआरसी से स्कूलों को उपलब्ध कराई गई है.

निर्धारित कार्यक्रम: प्रथम और द्वितीय पाली

15 सितंबर को प्रथम पाली में हिन्दी/उर्दू/बांग्ला (एक से आठ तक) तथा द्वितीय पाली में विज्ञान (कक्षा छह से आठ तक) की परीक्षा होगी. 16 सितंबर को प्रथम पाली में अंग्रेजी (एक से आठ तक) और द्वितीय पाली में पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (कक्षा तीन से आठ तक) की परीक्षा आयोजित की जाएगी. 17 सितंबर को प्रथम पाली में गणित (एक से आठ तक) तथा द्वितीय पाली में संस्कृत (कक्षा छह से आठ तक) की परीक्षा होगी.

सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन

18 सितंबर को सभी विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा.

वहीं, 19 सितंबर को कक्षा तीन से आठ तक द्वितीय भाषा/अहिन्दी भाषा के विद्यार्थियों का हिन्दी मूल्यांकन होगा. 20 सितंबर को मकतब व उर्दू विद्यालयों के लिए सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा.

परीक्षा का स्वरूप और मूल्यांकन प्रक्रिया

कक्षा एक से दो के विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक मूल्यांकन मौखिक होगा, जिसे विद्यालय के वर्ग शिक्षक द्वारा कराया जाएगा. कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित मूल्यांकन/परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा सामग्री बीआरसी से स्कूलों को उपलब्ध कराई गई है.

शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या

इस परीक्षा में जिलेभर के सरकारी व सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों के करीब साढ़े पांच लाख बच्चे शामिल होंगे, जिसके लिए शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >