Good News: गया से दिल्ली का हवाई सफर होगा आसान, इस महीने से एयर इंडिया फिर शुरू करेगा विमान सेवा

Good News: गया से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. बहुत जल्द एयर इंडिया गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू करने वाली है.

Good News: एयर इंडिया गया से दिल्ली के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू करने जा रही है. गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी जो कि मार्च के मध्य से प्रारंभ होने की संभावना है. जल्द ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी जायेगी. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने इस बात की जानकारी दी.

जल्द शुरू होगी टिकेट की बुकिंग

डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि एयर इंडिया के संबंधित पदाधिकारी गया एयरपोर्ट पर विमान सेवा शुरू करने को लेकर की जाने वाली असेसमेंट का काम पूरा कर चुके हैं और उम्मीद है कि मार्च के मध्य से गया से दिल्ली और दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा शुरू कर दी जायेगी. टिकटों की बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाला है . उन्होंने बताया कि फिलहाल शेड्यूल तय नहीं किया गया है कि कितने बजे और सप्ताह में कितने दिन विमान आवाजाही करेगी . लेकिन जल्द शेड्यूल भी प्राप्त हो जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यात्रियों के लिए होगी सहूलियत

फिलहाल गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए इंडिगो के विमान उड़ान भर रहे हैं . पहले एयर इंडिया के विमान गया से दिल्ली और गया से कोलकाता के लिए सेवाएं दिया करते थे . अब दो-दो विमानन कंपनियों के गया से दिल्ली की सेवा बहाल होने से यात्रियों को किराए में भी रियायत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: Gaya News : विश्व में एक अलग पटल पर दिखेगा गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >