Fire: गया के खजूरी गांव में गाय समेत जिंदा जल गयी चार बकरिया, आग से तीन लाखों की संपत्ति पल भर में बनी राख

Fire: गया के खजूरी गांव में अफरा तफरी उस वक्त मच गयी, जब एक घर में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते देखते तीन घरों को चपेट में ले लिया. इस दौरान घर में बंधी गाय समेत चार बकरिया जिंदा जल गयी. आग से तीन लाखों की संपत्ति पल भर में राख बन गयी.

Fire: गया जिले के कोंच प्रखंड क्षेत्र के खजूरी गांव में तीन घरों में शॉट सर्किट लगने से मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. इसमें एक गाय गंभीर रूप से झुलस गयी. वहीं, चार बकरियों की मौत हो गयी. अगलगी के दौरान घर से सामान निकालना के दौरान 12 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. दमकल कर्मियों के आने के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, खजूरी गांव के जितेंद्र दास के पास से गुजरा विद्युत तार से निकली चिंगारी ने घर को अपने चपेट में ले लिया. इसमें घर के अंदर बंधे चार बकरियों की मौत झुलसने से हो गयी.

कपड़ा-अनाज और कागजात सहित जल गया सबकुछ

घर के अंदर रखे टीवी, पंखा, बर्तन व अनाज सहित सभी सामान जल गये. वहीं, घर के अंदर रखे एक मोटर साइकिल को निकलने के दरम्यान अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बावजूद मोटर साइकिल भी पूरी तरह जल गया. धीरे-धीरे यह आग की लपटें जहेंद्र दास व कृष्णा दास के घर को भी अपने कब्जे में ले लिया. इस अगलगी से जहेंद्र दास के घर में रखे कपड़ा अनाज कागजात सहित कई हजार रुपये नगदी जल गये.

आग से जल गयी गाय

कृष्णादास के गोशाला में लगी आग में उसके अंदर बंधे एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गयी. लोगों की सहयोग से उसे बचाया जा सका. लेकिन, दोपहर होने के कारण आग की लपटें धीरे-धीरे और तेज होने लगा. दमकल कर्मियों के पहुंच जाने के कारण आग की लपटों पर काबू पाया जा सका और आगे बढ़ने से रुक गया. तब लोगों ने राहत की सांस ली. ग्रामीण रविंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि यह तीनों परिवार काफी निर्धन हैं.

Also Read: Road Accident: गया-गोह मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन के धक्के से युवक की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >