इमामगंज (गया). वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही के कारण मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. यह हादसा झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी अनंतपुर टोंगरी के पास हुआ. मृतक की पहचान गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित भटबिगहा गांव निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए झारखंड से हाइवा के जरिये मिट्टी की ढुलाई की जा रही है. मंगलवार को घटनास्थल पर सड़क को समतल करने के लिए भारी मशीन से लेवलिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान ढलान पर मशीन अचानक पीछे की ओर आने लगी. पीछे से अपनी बाइक पर आ रहे शंकर यादव जब तक कुछ समझ पाते, वे इस भारी-भरकम मशीन की चपेट में आ गये. मौके पर ही कुचलकर उनकी मौत हो गयी.
एक्सप्रेस-वे का काम कर रही मशीन के नीचे आने से इमामगंज के ग्रामीण की गयी जान
वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही के कारण मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी.
