कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

वजीरगंज प्रखंड के श्रीरामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में शनिवार को सीआरसी स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मशाल का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ.

वजीरगंज. वजीरगंज प्रखंड के श्रीरामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में शनिवार को सीआरसी स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मशाल का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ. कार्यक्रम में कबड्डी, दौड़, थ्रो बॉल, साइक्लिंग और लंबी कूद जैसे खेलों का आयोजन किया गया. विजयी छात्रों को संकुल समन्वयक कृष्ण कुमार द्वारा मेडल, मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कबड्डी में टेन प्लस टू अंबेडकर आवासीय विद्यालय वजीरगंज की छात्राओं ने दखिन गांव की टीम को 22-12 से हराकर प्रखंड स्तरीय टीम में जगह बनायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न शिक्षकों और संकुल संचालकों की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >