परैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में अमर शहीद संतोष कुमार की याद में आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार रात्रि में खेला गया. फाइनल में पहुंची गया की टीम ने परैया को दो सेट से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया. जबकि परैया की टीम उप विजेता रही. मुख्य अतिथि गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया. विधायक श्री यादव ने कहा कि युवा खेल के माध्यम से अपने भविष्य को संवार सकते हैं. आज खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे युवकों की खेल कोटा से अधिकारी पद पर नियुक्ति हो रही है. पहले के समय में शिक्षा की तुलना में खेल को उपेक्षित दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन आज स्थिति बदली है.बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार गया के मोहित कुमार को दिया गया. वहीं बेस्ट अटैकर अतुल कुमार, बेस्ट सेटर रोशन कुमार और बेस्ट लेब्रो अभिषेक राज को प्रदान किया गया. पुरस्कार वितरण में हम के राष्ट्रीय प्रधान मसासचिव राजेश पांडेय, राजद नेता अशोक दांगी, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर आजाद, रवि पाल आदि ने खिलाडियों को कप और मेडल देकर पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
