गयाजी में राजद करेगा सम्राट सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 9 जून को प्रखंड तो 17 जून को मुख्यालय पर धरना

Gayaji Politics: 9 जून को गयाजी के सभी प्रखंड मुख्यालयों और 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. यह जानकारी राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने दी.

Gayaji Politics: राष्ट्रीय जनता दल की ओर से महंगाई, बेरोजगारी, गिरती स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा अन्य जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी 9 जून को गयाजी के सभी प्रखंड मुख्यालयों और 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. यह जानकारी राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने दी.

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि आज बिहार की जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था से परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मूलभूत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दों को उछाल रही है.

जन सरोकार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कभी बंगला विवाद तो कभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती जैसे मुद्दों को उठाकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा जनता के मुद्दों पर संघर्ष करता रहा है और आगे भी मुद्दा आधारित राजनीति के जरिए सरकार को आईना दिखाने का काम करेगा.

सभी प्रखंडों में धरना को सफल बनाने की तैयारी

सुभाष यादव ने बताया कि जिले के सभी 24 प्रखंड अध्यक्षों समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने में जुटेंगे. उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी.

Also Read: गयाजी में ऑटो चालक से छीना रोजी-रोटी का सहारा, घर के बाहर से ऑटो चुरा ले गए चोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >