गयाजी में ऑटो चालक से छीना रोजी-रोटी का सहारा, घर के बाहर से ऑटो चुरा ले गए चोर

Gayaji News: गयाजी जिले के वजीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के भरेती मुहल्ले में शनिवार की देर रात एक ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है.

वजीरगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Gayaji News:
गयाजी जिले के वजीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के भरेती मुहल्ले में शनिवार की देर रात एक ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घर के बाहर खड़ा था ऑटो

भरेती निवासी ऑटो चालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन ऑटो चलाने के बाद रात करीब 8:30 बजे वह वाहन को घर के बाहर खड़ा कर सो गया. रविवार सुबह उठने पर ऑटो अपनी जगह से गायब मिला. आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका.

मजदूरी की कमाई से खरीदा था ऑटो

पीड़ित ने बताया कि उसने जीवन भर की मेहनत और मजदूरी की कमाई से करीब छह महीने पहले ऑटो खरीदा था. यही वाहन उसके परिवार की आय का एकमात्र साधन था. ऑटो चोरी हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

घटना के बाद जितेंद्र कुमार ने वजीरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और ऑटो की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read: वजीरगंज को मिला नया सांसद प्रतिनिधि, जीतन राम मांझी ने सुनील कुमार मांझी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >