गयाजी में ढाई महीने पहले दुल्हन बनी युवती की संदिग्ध मौत, 13 मार्च को हुई थी शादी, परिजनों का गंभीर आरोप

Gayaji News: गयाजी बांके बाजार थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. जिस आंगन में ढाई महीने पहले शादी की शहनाइयां गूंजी थीं.

गयाजी से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
Gayaji News:
गयाजी बांके बाजार थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. जिस आंगन में ढाई महीने पहले शादी की शहनाइयां गूंजी थीं. उसी घर से रविवार को नवविवाहिता की अर्थी उठी. एएनएम रिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.

13 मार्च को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार रिंकी कुमारी की शादी 13 मार्च 2026 को बलथरवा गांव निवासी मुसेन्द्र प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद दोनों परिवार उसके सुखद वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहे थे. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि महज ढाई महीने बाद इतनी बड़ी त्रासदी सामने आ जाएगी.

पावापुरी के अस्पताल में थीं कार्यरत

रिंकी कुमारी नालंदा जिले के पावापुरी स्थित एक कैंसर अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं. परिजनों के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई. रिंकी की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि कुछ दिन पहले नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली रिंकी अब इस दुनिया में नहीं रही.

शव पहुंचते ही गांव में छा गया मातमी सन्नाटा

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब रिंकी का शव बलथरवा गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घर के बाहर महिलाओं की चीख-पुकार और परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. गांव के बुजुर्ग भी इस घटना से भावुक नजर आए. ग्रामीणों का कहना था कि अभी तो रिंकी के हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह फीका नहीं पड़ा था और उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई. यह दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध था.

पिता ने लगाया प्रताड़ना और जहर देने का आरोप

घटना ने नया मोड़ तब ले लिया जब रिंकी के पिता अशोक प्रसाद ने नालंदा जिले के पावापुरी थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था और उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा गया. फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी.

आखिर रिंकी की मौत कैसे हुई?

रिंकी की असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है. जहां एक ओर परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है, वहीं गांव के लोग भी इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल बलथरवा गांव में मातम पसरा है और हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है—आखिर रिंकी की मौत कैसे हुई?

Also Read: शादी की नीयत से लड़की को भगाकर ले गया था युवक, बेलागंज पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >