गयाजी के समर कैंप ‘चक धूम-धूम 2026’ में बच्चों का धमाल, कबड्डी-खो-खो से लेकर शतरंज और कराटे में दिखा जबरदस्त टैलेंट

Gayaji News: गयाजी के किलकारी बिहार बाल भवन में आयोजित समर कैंप ‘चक धूम-धूम 2026’ में 350 बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, शतरंज, एथलेटिक्स और कराटे में शानदार प्रदर्शन किया. 34 विधाओं में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
Gayaji News: गयाजी स्थित किलकारी बिहार बाल भवन में आयोजित समर कैंप “चक धूम-धूम–2026” बच्चों के लिए प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच बनता जा रहा है. कैंप में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों की धूम देखने को मिली. जहां करीब 350 बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, शतरंज, एथलेटिक्स और कराटे सहित विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों के उत्साह और ऊर्जा से पूरा परिसर दिनभर गुलजार रहा.

1 जून से चल रहा है समर कैंप

किलकारी बिहार बाल भवन, गया में 1 जून से 20 जून तक आयोजित समर कैंप “चक धूम-धूम–2026” में 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कैंप में कुल 34 विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा मिल रहा है.

एथलेटिक्स में जैवलिन

दिन की शुरुआत एथलेटिक्स प्रशिक्षण से हुई. जिसमें बच्चों को जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और हाई जंप की तकनीकी जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने खेल की बारीकियों को समझते हुए अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास किया.

कबड्डी और खो-खो में दिखी गजब की फुर्ती और टीम भावना

समर कैंप का सबसे बड़ा आकर्षण कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं रहीं. कबड्डी में बच्चों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. वहीं खो-खो में खिलाड़ियों की तेज गति, संतुलन और त्वरित निर्णय क्षमता ने दर्शकों को प्रभावित किया. खेल मैदान में बच्चों का उत्साह और जोश देखने लायक रहा.

शतरंज की बिसात पर चली दिमागी चालें

शतरंज प्रतियोगिता में भी बच्चों की विशेष रुचि देखने को मिली. प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक सोच और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जहां बच्चों ने अपनी सूझबूझ से शानदार चालें चलीं.

कराटे प्रशिक्षण में सीखी आत्मरक्षा की तकनीक

कराटे प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को काता का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी. बच्चों ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया.

‘कंगारू रेस’ बनी बच्चों की पसंदीदा गतिविधि

मनोरंजन से भरपूर फन गेम “कंगारू रेस” बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही. प्रतियोगिता में बच्चों ने हंसी-खुशी के साथ भाग लिया और खेल का भरपूर आनंद उठाया. पूरे परिसर में बच्चों की खुशियां और उत्साह देखते ही बन रहा था.

बच्चों के सर्वांगीण विकास का मंच बन रहा समर कैंप

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने कहा कि समर कैंप “चक धूम-धूम–2026” बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियां बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कबड्डी, खो-खो, शतरंज, एथलेटिक्स और कराटे जैसी विधाएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं.

प्रतिभा निखारने का यादगार मंच बना ‘चक धूम-धूम–2026’

किलकारी बिहार बाल भवन, गया बच्चों को सकारात्मक मंच उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है. बच्चों की बढ़ती भागीदारी और उत्साह को देखते हुए समर कैंप “चक धूम-धूम–2026” खेल, सीखने, अनुशासन और मनोरंजन का शानदार संगम बनकर उभर रहा है.

Also Read: गयाजी में निलंबित डीलर पर बड़ा फैसला आज, उर्वरक निगरानी समिति की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >