गयाजी में नामांकन वापसी के बाद बदली चुनावी तस्वीर, नंदई पैक्स के निर्विरोध अध्यक्ष बने मिथलेश कुमार

Gayaji News: गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड की नंदई पंचायत में पैक्स चुनाव के तहत मिथलेश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं. उनके साथ छह कार्यकारिणी सदस्यों को भी बुधवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

Gayaji News: (डुमरिया प्रखंड से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट)
गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड की नंदई पंचायत में पैक्स चुनाव के तहत मिथलेश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं. उनके साथ छह कार्यकारिणी सदस्यों को भी बुधवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने प्रमाण पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली है.

नामांकन वापसी ने बना दिया निर्विरोध अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार नंदई पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक महिला अभ्यर्थी समेत दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन वापसी की प्रक्रिया के दौरान महिला उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद मिथलेश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए.

आज मिलेगा निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र

प्रशासन की ओर से निर्वाचित अध्यक्ष मिथलेश कुमार तथा छह कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रमाण पत्र मिलने के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधि औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे.

बीडीओ ने दी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि नंदई पैक्स के निर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है.

निर्विरोध निर्वाचन से क्षेत्र में खुशी का माहौल

नंदई पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मिथलेश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read: गयाजी में कटहल के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी 920 लीटर स्प्रिट की खेप, पुलिस ने घेराबंदी कर चार तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >