Gayaji News: गया के भदवर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट, बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम और बीएनएस के विभिन्न मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.
पुलिस काफी वक्त से नजर रखे हुई थी
भदवर एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि भदवर थाना कांड संख्या 41/22 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त नवीगढ़ निवासी पंकज कुमार (30 वर्ष), को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. आरोपियों पर पुलिस काफी वक्त से नजर रखे हुई थी. वहीं भदवर थाना कांड संख्या 32/26, बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम तहत नामजद अभियुक्त व रामदोहर निवासी रामचंद्र भर्ती की पत्नी उषा देवी (40 वर्ष), को महिला पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया.
इसके अलावा भदवर थाना कांड संख्या 1/26 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त रामदोहर निवासी धनंजय कुमार (24 )वर्ष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Also Read: 19 साल से फरार नक्सली गणेश यादव गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई
