19 वर्षों से फरार नक्सली गणेश यादव उर्फ विमल गिरफ्तार

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तारी

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तारी

प्रतिनिधि, डुमरिया. डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधि बिगहा थाना कांड संख्या-45/07 से जुड़े मामले में एक लंबे समय से फरार नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बोधि बिगहा थानाध्यक्ष प्रियनंद आलोक ने बताया कि वर्ष-2007 के कांड के अप्राथमिकी आरोपित गणेश यादव उर्फ विमल यादव उर्फ विमल को 29वीं एसएसबी वाहिनी व बिहार पुलिस की संयुक्त करवाई में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन एवं इमामगंज डीएसपी कमलेश कुमार के नेतृत्व में हुई है. आरोपित की पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी स्वर्गीय मुसाफिर यादव के पुत्र गणेश यादव उर्फ विमल के रूप में की गयी है, जो वर्तमान में मदनपुर थाना क्षेत्र के आंजन गांव में रहता था. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है. पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद डुमरिया पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपित को घर से दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ MISHRA

MANOJ MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >