गया में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्पाद टीम को रोका

बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव स्थित देवी मंडप के पास गुरुवार को चतरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए.

Gaya News: (डोधी प्रखंड से ओमकार सिन्हा) बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव स्थित देवी मंडप के पास गुरुवार को चतरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दंपति झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी रीता देवी हैं. 112 की टीम ने दोनों को डोभी पीएचसी पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया.

कैसे हुआ हादसा

घायल संतोष कुमार ने बताया कि वे पत्नी के साथ डोभी से डुमरी लौट रहे थे. विपरीत दिशा से तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने चकमा दिया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी बीच उत्पाद विभाग का एक स्कॉर्पियो भीड़ में पहुंचा, जिसे ग्रामीणों ने हादसे का वाहन समझकर रोक लिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्पाद टीम को रोका

आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्पाद टीम के वाहन को घेर लिया. सूचना पर बहेरा थाना अध्यक्ष रवि रंजन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उत्पादकर्मियों ने स्पष्ट किया कि वे भागते अज्ञात स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे और दुर्घटना उनके वाहन से नहीं हुई.

थानाध्यक्ष ने लोगों को किया शांत

थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत कर समझाया, और काफी देर के बाद ग्रामीणों ने वाहन छोड़ दिया.थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि हादसा अज्ञात स्कॉर्पियो से हुआ और उत्पाद वाहन को रोके जाने की घटना केवल गलतफहमी थी. घायलों के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Rohtas News: 16 वर्षीय किशोर लापता, पिता जड़ी बूटी बेच कर चलाता है परिवार, तलाश में पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >