गयाजी में पैक्स चुनाव के दौरान मोहर लेकर भाग गया वोटर, कुछ देर के लिए थम गई वोटिंग

Gayaji News: गयाजी जिले के बेलागंज प्रखंड में पैक्स चुनाव के दौरान बुधवार को खनेटा पंचायत के एक मतदान केंद्र पर अचानक मतदान में इस्तेमाल होने वाली मोहर अचानक गायब हो गई.

Gayaji News: (बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट)
गयाजी जिले के बेलागंज प्रखंड में पैक्स चुनाव के दौरान बुधवार को खनेटा पंचायत के एक मतदान केंद्र पर अचानक मतदान में इस्तेमाल होने वाली मोहर अचानक गायब हो गई. मोहर नहीं मिलने के कारण मतदान प्रक्रिया कुछ समय के लिए बाधित रही. सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और नई मोहर उपलब्ध कराकर दोबारा मतदान शुरू कराया गया.

पांच पंचायतों में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

बेलागंज प्रखंड के कोरमथु, साकिर बिगहा, भलुआ-1, खनेटा एवं बेल्हाड़ी पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है.

मोहर गायब होते ही मतदान केंद्र पर मची अफरा-तफरी

खनेटा पंचायत के मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपयोग की जा रही एक मोहर के गायब होने की सूचना मिली. बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति मोहर लेकर फरार हो गया. जिसके कारण मतदान कार्य तत्काल प्रभावित हो गया और केंद्र पर कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बन गई.

बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुई मतदान प्रक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा को सूचित किया गया. उन्होंने तत्काल नई मोहर मतदान केंद्र पर भेजने का निर्देश दिया. नई मोहर पहुंचने के बाद मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई.

कुछ देर प्रभावित रहा मतदान

अधिकारियों के अनुसार मोहर गायब होने की घटना के कारण मतदान कुछ समय के लिए बाधित हुआ, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई. इसके बाद मतदाताओं ने शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

अन्य पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी

खनेटा की घटना को छोड़कर प्रखंड के अन्य पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखा गया और लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे.

प्रशासन की पैनी नजर

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए गए हैं.

Also Read: पहले ही प्रयास में गुरुआ के मयंक मणि बने आरटीओ इंस्पेक्टर, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >