Gayaji News: (अमरेंद्र कुमार) वजीरगंज थाना इलाके के मनैनी गोविंदपुर सड़क पर गुरुवार की रात सातन बिगहा निवासी किसान महताव खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि महताब खान गुरुवार की शाम करीब छह बजे मोटर साइकिल से किसी जानकार व्यक्ति से मिलकर लौटने की बात कहकर घर से निकले थे. लेकिन रात भर घर नहीं लौटे.
क्या है पूरा मामला
काफी समय बीत जाने के बाद घर के लोग आसपास खोजबीन किए. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोग सड़क पर निकले तो एक व्यक्ति को मोटर साइकिल सहित गिरा हुआ देखा. परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक मृत पड़ था. घटना के बाद ग्रामीण इलाकों में यह चर्चा तेजी से फैलने लगी.
थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची. आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि किसान की गोली मारकर हत्या किया गया है. घटना में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर विस्तार से जानकारी ली जा रही है.
भतीजी के साथ रहते थे मृतक
ग्रामीणों ने बताया कि महताब खान निःसंतान थे. उनकी भतीजी ही देखभाल करती थी. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. ताकि हत्या की सटीक जानकारी मिल सके. इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. आसपास के ग्रामीण इलाकों से आम लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई है. लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं. पुलिस की जांच जारी है.
Also Read: रोहतास में दूल्हे की कार में स्कूली वैन ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
