GayaJi News : गुरुआ में 11 दिवसीय महारुद्र महायज्ञ शुरू, मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की चर्चा से बढ़ी हलचल

GayaJi News : गुरुआ प्रखंड के ढिबरा गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महारुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है. महायज्ञ में बिहार के मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर से पूरे इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है.

GayaJi News (संजीव कुमार सिन्हा): गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत ढिबरा गांव स्थित स्टेडियम परिसर में गुरुवार से 11 दिवसीय श्री श्री 108 श्री महारुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ. हाथी, घोड़े और ऊंटों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बनी रही. श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की झलक से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. सुबह बाबा बैजूधाम से हजारों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाज एवं पूजा-अने के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई.

वातावरण में शांति स्थापित करने का माध्यम है यज्ञ: विधायक

कलश यात्रा में शामिल गुरुआ विधायक उपेंद्र दांगी ने कहा कि यज्ञ समाज और वातावरण में शांति स्थापित करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में यज्ञ का विशेष महत्व रहा है और इसके जरिए विश्व कल्याण एवं सुख-शांति की कामना की जाती है. विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात हैं, ऐसे दौर में धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मक सोच पैदा करते हैं.

आयोजन समिति के सदस्य

अयोध्या और वृंदावन से पहुंच रहे साधु-संत

आयोजन समिति से जुड़े बिहार सरकार के अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित दांगी ने बताया कि यह महायज्ञ लगातार 11 दिनों तक चलेगा. इस दौरान रामलीला, प्रवचन, कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. अयोध्या और वृंदावन से साधु-संत, आचार्य एवं कलाकार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना और लोगों को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ना है. शाम से प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी.

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर से प्रशासनिक हलचल

अमित दांगी ने बताया कि महायज्ञ में कई बड़े नेताओं के आगमन की संभावना है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को स्वयं आमंत्रण दिया है और जल्द ही कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय हो सकता है. मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर से इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल भी तेज हो गई है. महायज्ञ को लेकर आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है.

Also Read: भीषण गर्मी में मानवीय पहल, पशु-पक्षियों के लिए बनवाया गया पेयजल हौद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >