अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, पहले गया जी से दिल्ली भागा, फिर SIT से बचने के लिए पटना आने में पकड़ाया

Gaya Viral Video Case Update : गया जी जिले के बांकेबाजार अश्लील वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद रेहान को SIT ने पटना से गिरफ्तार कर लिया.

Gaya Viral Video Case Update : गया जी के बांकेबाजार में लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी मोहम्मद रेहान पकड़ा गया है. मामले की जांच के लिए बनी SIT ने उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया है. टीम अब उससे पूछताछ करने में लगी है.

दिल्ली से भागकर पटना आया आरोपी

थानाध्यक्ष के अनुसार तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन दिल्ली मिली थी. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया. टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी दिल्ली से पटना की ओर भाग निकला. तकनीकी निगरानी के आधार पर एसआईटी ने उसे पटना में गिरफ्तार कर लिया.

बांकेबाजार थाना की फाइल फोटो.

Gaya Viral Video Case Update : आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद था बाजार

आरोपी की गिरफ्तारी से पहले स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था. इसी के चलते बांकेबाजार में गुरुवार को बाजार बंद रखा गया. लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी. अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.

Gaya Ji News : क्या है पूरा मामला?

मामला बांकेबाजार थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ था. पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद रेहान के खिलाफ POCSO Act और SC/ST Act समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी.

Gaya Viral Video Case :नाबालिग पीड़िता का बयान भी हुआ था दर्ज

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया था. साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने कथित घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए थे और वायरल वीडियो की डिजिटल जांच भी शुरू की गई थी.

पुलिस केवल मुख्य आरोपी की भूमिका ही नहीं, बल्कि वीडियो सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया, इसकी भी जांच कर रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

संबंधित खबर : गया जी में आज बंद रहेगा बांकेबाजार, ग्रामीणों ने किया बंदी का ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला

मोमोज बेचनेवाले ने लड़कियों से की दोस्ती, फिर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, गया जी के रेहान का बड़ा कांड उजागर, पीड़िता का बयान दर्ज

Also Read: गया जी: गुरुआ में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >