विष्णुपद मंदि
गया की आस्था और प्राचीन वास्तुकला का अद्भुत संगम
गया का विष्णुपद मंदिर भगवान विष्णु के चरणचिह्नों के कारण देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. काले पत्थरों से बना यह प्राचीन मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. पितृपक्ष के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु पिंडदान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. अगर आप गया घूमने की योजना बना रहे हैं, तो विष्णुपद मंदिर का दर्शन आपकी यात्रा को आध्यात्मिक अनुभव से भर देगा.
लाखों श्रद्धालुओं की तस्वीर
विष्णुपद मंदिर की पितृपक्ष की सबसे खास तस्वीर
पितृपक्ष मेले के दौरान गया के विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. देश के अलग अलग राज्यों से लोग अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण करने यहां पहुंचते हैं. मंदिर परिसर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, वैदिक मंत्रों और श्रद्धालुओं की आस्था से गूंजता रहता है. यही कारण है कि पितृपक्ष के समय विष्णुपद मंदिर गया की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पहचान बन जाता है.
फल्गु नदी
फल्गु नदी : पितरों के तर्पण और आस्था का पवित्र संगम
गया की पवित्र फल्गु नदी हिंदू धर्म में पितृपक्ष और पिंडदान के लिए विशेष महत्व रखती है. मान्यता है कि यहां तर्पण और पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. सूर्योदय के समय नदी किनारे श्रद्धालु पूरे विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, जिससे यहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है. विष्णुपद मंदिर के साथ फल्गु नदी गया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का सबसे अहम केंद्र मानी जाती है.
विष्णुपद मंदिर
काले पत्थरों से बना है मंदिर, इतिहास और कला की अनमोल धरोहर
विष्णुपद मंदिर का निर्माण प्राचीन शिल्पकला का शानदार उदाहरण माना जाता है. मंदिर की दीवारों और स्तंभों पर बेहतरीन कारीगरी देखने को मिलती है. यह स्थान धार्मिक महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक पहचान भी रखता है. हर साल हजारों पर्यटक इसकी भव्यता देखने आते हैं.
पदचिन्ह
भगवान विष्णु के पदचिन्ह, दैत्य का वध कर देवताओं को दिलाई थी मुक्ति
गया के विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के पावन चरणचिह्न श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माने जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने दैत्य गयासुर का उद्धार कर इसी स्थान पर अपने चरण रखे थे, जिसके निशान आज भी मंदिर में सुरक्षित हैं. चांदी से घिरे इन पवित्र पदचिह्नों के दर्शन के लिए देश विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. पितृपक्ष के दौरान भगवान विष्णु के चरणचिह्नों का दर्शन और पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
