गया जी : सेनानी नदी में डूबने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

गया जिले के कोंच प्रखंड में सेनानी नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बेलपत्र तोड़ने निकले धर्मेंद्र कुमार गहरे पानी में समा गए, जिससे गांव में मातम पसर गया.

गया जिले के कोंच प्रखंड क्षेत्र के श्रीगांव गांव में सेनानी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामदीप वर्मा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद श्रीगांव गांव में मातम पसरा हुआ है.

बेलपत्र तोड़ने की बात कहकर घर से निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार बेलपत्र तोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे. इसी दौरान गांव से पूरब स्थित सेनानी नदी के गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गये. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की तलाश

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में युवक की तलाश शुरू करायी गयी. नदी में पानी अधिक होने के कारण तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ा.

गोताखोर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने निकाला शव

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर युवक की तलाश के लिए गोताखोर को भी बुलाया गया. हालांकि, गोताखोर के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद धर्मेंद्र कुमार का शव पानी से बाहर निकाल लिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

अंतिम संस्कार के बाद गांव में पसरा मातम

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >