गया जी में लोडेड पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, दो साथी फरार

गया जी जिले में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नीमचक बथानी थाना पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके पास से लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. उसके दो साथी मौके से फरार हो गए.

गया जी जिले में अवैध हथियार रखने वालों और हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमचक बथानी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एसपी) दिव्यांजलि जायसवाल ने बुधवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को एक लोडेड पिस्टल और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे.

छापेमारी और गिरफ्तारी का विवरण

ग्रामीण एसपी ने जानकारी दी कि 28 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 203/25 का अभियुक्त सत्यम कुमार कारू बिगहा बाजार में अपने दो सहयोगियों के साथ मौजूद है.

सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन सतर्क जवानों ने खदेड़ कर सत्यम कुमार (पिता- राजन कुमार, निवासी- रढुई, थाना नीमचक बथानी) को दबोच लिया.

लोडेड पिस्टल बरामद

तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई, जिसे अनलोड करने पर उसमें से सात जिंदा कारतूस मिले. पूछताछ के दौरान वह हथियार से संबंधित कोई भी वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

इस मामले में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या 149/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ग्रामीण एसपी ने बताया कि फरार चल रहे दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक नेटवर्क और संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >