गया जी : पितृपक्ष मेला महासंगम 2026, ‘तर्पण’ स्मारिका के लिए 20 अगस्त तक भेजें आलेख

पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 के लिए जिला प्रशासन 'तर्पण' नामक स्मारिका प्रकाशित कर रहा है. इसमें छपने के लिए लेख 20 अगस्त 2026 तक मांगे गए हैं. अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा करने का यह सुनहरा अवसर न चूकें.

Pitru Paksha Mela 2026 : पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशित होने वाली स्मारिका ‘तर्पण’ के लिए आलेख मंगाए गए हैं.

इस वर्ष आलेख भेजने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तय की गई है. आलेख 500 से 1000 शब्दों के बीच होना चाहिए. प्राप्त आलेखों को पढ़ने और समीक्षा करने के बाद ही स्मारिका में शामिल किया जाएगा.

संपादक मंडल का गठन और जिम्मेदारियां

स्मारिका के सफल और समय पर प्रकाशन के लिए जिला पदाधिकारी ने संपादक मंडल का गठन किया है. जिला पदाधिकारी को संरक्षक बनाया गया है. अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) रवि शंकर शर्मा को संयोजक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवींद्र राम को सदस्य और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव को सह-संयोजक बनाया गया है. कंचन कुमार सिन्हा को संपादक की जिम्मेदारी दी गई है.

संपादक मंडल के सदस्यों में राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’, डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शिनी, डॉ. ममता मेहरा, डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी, आचार्य लाल भूषण मिश्र ‘याज्ञिक’ और मणि लाल बारीक शामिल हैं.

प्रकाशन की तैयारी और शीर्षक संशोधन पर चर्चा

शनिवार शाम अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) सह संयोजक रवि शंकर शर्मा की अध्यक्षता में संपादक मंडल की बैठक हुई. बैठक में स्मारिका के सफल और समय पर प्रकाशन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. स्मारिका ‘तर्पण’ के शीर्षक में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं सदस्य

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सह-संयोजक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संपादक कंचन कुमार सिन्हा तथा संपादक मंडल के सदस्य राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’, डॉ. ममता मेहरा, आचार्य लाल भूषण मिश्र और मणि लाल बारीक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >