गया-पटना NH-22 पर भीषण हादसा, घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे

Gaya-Patna NH-22 Accident: गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के रामपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए. दोनों पैर टूटने पर मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

गया जी से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya-Patna NH-22 Accident:
गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

शुक्रवार रात बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

डायल-112 टीम मौके पर पहुंची

घायल की पहचान बेला स्टेशन निवासी गोविंद दास के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल की स्थिति की जानकारी ली. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

बुजुर्ग के दोनों पैर टूटे

अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि हादसे में गोविंद दास के दोनों पैर टूट गए हैं. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल?

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने NH-22 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की है.

Also Read: गया जी के इस गांव में थोड़ी सी बारिश बनी आफत, सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >