ट्रेन में छूटा 8 लाख रुपये से ज्यादा का सामान, RPF ने लौटाकर जीता यात्रियों का दिल

Gaya Operation Amanat: गया जी में ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 8 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान सुरक्षित बरामद कर उसके असली मालिकों को सौंप दिया.

गया से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Operation Amanat:
गया जी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और ईमानदारी के कारण एक यात्री का लाखों रुपये के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिल गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 18625 डाउन के पहाड़पुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से प्रस्थान के दौरान कोच बी-2 में सवार एक यात्री अपना पर्पल रंग का ट्रॉली बैग प्लेटफॉर्म पर ही भूल गया है. ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात जवान विनय कुमार और दिलीप कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित आरपीएफ आउट पोस्ट में रख लिया और उसके मालिक की तलाश शुरू की.

यात्री तक कैसे पहुंची आरपीएफ

जांच के दौरान आरपीएफ ने यात्री प्रमोद कुमार से संपर्क स्थापित किया गया. जिन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ चंद्रपुरा जा रहे हैं और बैग में महंगे जेवरात रखे हैं. आरपीएफ ने उन्हें बैग सुरक्षित होने की सूचना दी.बाद में प्रमोद कुमार के साले विकास कुमार आवश्यक पहचान पत्र और आवेदन के साथ पहाड़पुर स्टेशन पहुंचे.

Gaya Operation Amanat: वीडियो कॉल से हुई पहचान

वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान करायी गयी, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान सुरक्षित पाये गये. उचित सत्यापन के बाद बैग सुपुर्द कर दिया गया. यात्री ने बैग और लगभग छह लाख रुपये के जेवरात सुरक्षित मिलने पर आरपीएफ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

ऑपरेशन आमनत के तहत आरपीएफ ने बैग लौटाया

ठीक इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों का छूटा हुआ सामान सुरक्षित किया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान ट्रेन में ही छूट गया है. शिकायतकर्ता पार्थो डे ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ कोच संख्या एस-3 की सीट संख्या 60 और 61 पर हावड़ा से डीडीयू तक यात्रा कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला

यात्रा के दौरान उनके दो ट्रॉली बैग (ग्रे एवं आसमानी रंग) तथा दो काले रंग के पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गये.शिकायत मिलते ही आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन के कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर संबंधित कोच की जांच की. जांच के दौरान सीट संख्या 60 के नीचे रखा सामान बरामद कर लिया गया. वीडियो कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता से सामान की पहचान करायी गयी. इसके बाद उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर रखा गया.

Gaya Operation Amanat: 2 लाख रुपए का सामान सुरक्षित बरामद

सूचना मिलने पर पार्थो डे आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और अपना पासपोर्ट प्रस्तुत कर पहचान सत्यापित करायी. जांच में पता चला कि वह और उनकी मित्र बांग्लादेश के सिलहेट, मौलवी बाजार के निवासी हैं और वर्तमान में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अध्ययनरत हैं. उचित सत्यापन के बाद लगभग दो लाख रुपये मूल्य का सामान उन्हें सुरक्षित सौंप दिया गया. अपना सामान वापस पाकर यात्रियों ने आरपीएफ का आभार व्यक्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली की सराहना की.

Also Read: मालगाड़ी से कोयला उतार रहा था युवक, आरपीएफ ने दबोचा, 55 किलो कोयला जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >