रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल

Gaya News: गया-कोडरमा रेलखंड के बंधुआ रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Gaya News: (गया से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

गया-कोडरमा रेलखंड के बंधुआ रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गया-कोडरमा रेलखंड स्थित बंधुआ रेलवे स्टेशन के पास युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से वह घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मानपुर बाजार निवासी उदय मांझी के रूप में की गई है. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. लोगों ने उसके परिजनों को फोन कर हादसे की सूचना भी दी. डॉक्टरों की टीम ने बताया कि युवक के दाएं हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं दी गई है. युवक के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं और उसका इलाज जारी है.

Also Read: गया जंक्शन पर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में खुला मोबाइल चोरी का राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >