Gaya News : अलौदीचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

Gaya News : शेरघाटी-इमामगंज रास्ते में अलौदीचक गांव के पास बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी सिद्धेश्वर सिंह के 30 वर्षीय बेटे गौतम कुमार के रूप में की गयी है.

आमस. शेरघाटी-इमामगंज रास्ते में अलौदीचक गांव के पास बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी सिद्धेश्वर सिंह के 30 वर्षीय बेटे गौतम कुमार के रूप में की गयी है. दारोगा प्रियनंदन आलोक ने बताया कि इमामगंज से शेरघाटी की ओर लौटने के क्रम में बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. इससे वह रोड पर गिर पड़ा. सिर में गंभीर चोटें आयी है. रात के कारण लोगों की नजर देर से पड़ी. डायल 112 की पुलिस ने शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया. यहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >