Gaya News : फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू, दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में होगी सुविधा

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है. इससे यात्री आसानी से एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जा सकेंगे.

गया. गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है. इससे यात्री आसानी से एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जा सकेंगे. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर तेजी से विकास का काम किया जा रहा है. 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे लाइन को चौड़ीकरण के साथ-साथ लंबाई भी बढ़ायी जायेगी. उन्होंने ने बताया कि पुराना वाला फुट ओवरब्रिज का तोड़ने का काम शुरू हो गया है. टूटने के बाद जल्द ही नये फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >