जिले में आज का मौसम व कार्यक्रम : सिपाही भर्ती परीक्षा से आज सड़कों पर रहेगा दबाव, 39 डिग्री की गर्मी के बीच पढ़ें ट्रैफिक अलर्ट

गया जी शहर के लिए 24 जून का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. घर से निकलने से पहले यह जरूरी खबर पढ़ें.

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. गया जी शहर के लिए 24 जून का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. आज एक तरफ जहां 11 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा और गया कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित हो रहा है, वहीं 39 डिग्री की भीषण गर्मी भी लोगों का कड़ा इम्तिहान लेगी. इन बड़े आयोजनों के कारण आज शहर की सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति बने रहने की आशंका है. अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अपने काम और रूट की प्लानिंग मौसम और ट्रैफिक अलर्ट को ध्यान में रखकर ही करें.

परीक्षा और मेले से रहेगी गहमागहमी

  • सिपाही भर्ती परीक्षा: शहर के 11 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए केंद्रों के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी रहेगी.
  • रोजगार मेला शिविर: सुबह 11 बजे से गया कॉलेज के खेल परिसर में आयोजित होगा.
  • धार्मिक आयोजन: श्री भैरव मंदिर, गोदावरी में सुबह 8 बजे से श्री बटुक भैरव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह भैरव महायज्ञ समारोह की शुरुआत होगी.

ट्रैफिक अलर्ट: घर से निकलने से पहले चुनें सही रास्ता

भर्ती परीक्षा और रोजगार मेले के कारण आज शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव रहेगा. सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और परीक्षा छूटने के समय इन रास्तों पर भारी जाम की स्थिति बन सकती है:

  • बाइपास और नगर निगम गेट के आसपास का इलाका.
  • जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट का मुख्य गेट.
  • सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल रोड की तरफ जाने वाला मार्ग.
  • (नोट: परीक्षा केंद्रों और गया कॉलेज की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त समय लेकर निकलें.)

गर्मी रुलाएगी, दोपहर बाद बारिश की उम्मीद

  • सुबह 6 बजे शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
  • दोपहर 2 बजे तक पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की पूरी संभावना है. इस दौरान कड़ी धूप और उमस परेशान करेगी.
  • दोपहर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >