Gaya News : यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कल, 8424 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Gaya News : यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को गया जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा में कुल 8424 अभ्यर्थी भाग लेंगे.

गया जी. यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को गया जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा में कुल 8424 अभ्यर्थी भाग लेंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया है. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा. प्रथम पाली में पेपर प्रथम सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली में पेपर द्वितीय दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 20 निरीक्षी पदाधिकारियों सहित 52 सहायक पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा केंद्रों पर मुख्य गेट प्रत्येक सत्र की शुरुआत से आधे घंटे पूर्व, यानी सुबह 9:00 बजे व दोपहर 2:00 बजे बंद कर दिया जायेगा. इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

ये रहेंगे परीक्षा केंद्र

गया कॉलेज (एमबीए ब्लॉक, सीवी रमन ब्लॉक, मानविकी ब्लॉक)प्लस टू जिला स्कूल (डीएम ऑफिस के पास)

हरिदास सेमिनरी (सरकारी बस स्टैंड के पास)प्लस टू हाइस्कूल बोधगया अमवां

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज (ब्लॉक ए व बी, कटारी हिल रोड)महावीर इंटर कॉलेज (स्वराजपुरी रोड)

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरी कन्या, लख्खीबाग मानपुरप्लस टू गया हाई स्कूल (न्यू करीमगंज)

प्लस टू काजिमी हाई स्कूल (हरिदास चटर्जी लेन, दुर्गाबाड़ी)

हादी हाशमी सीनियर सेकेंडरी (स्वराजपुरी रोड)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक (बागेश्वरी)

प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल (बोधगया)

प्लस टू हाई स्कूल (चंदौती)

डीएवी पब्लिक स्कूल (कइया बुधगेरे)

जगजीवन कॉलेज (ब्लॉक ए व बी, मानपुर)मानव भारती नेशनल स्कूल (केंदुई)

निरीक्षी पदाधिकारियों को कड़े निर्देश

निरीक्षी पदाधिकारियों को आयोग द्वारा प्रदान की गयी मार्गदर्शिका के अनुसार परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्हें एक दिन पूर्व ही अपने-अपने केंद्रों पर जाकर तैयारियों की समीक्षा करनी होगी तथा परीक्षा संचालन को त्रुटिहीन और कदाचारमुक्त बनाना सुनिश्चित करना होगा. प्रत्येक केंद्र पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी, जिसमें योग्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करनी होगी. परीक्षा दिवस पर सभी निरीक्षी पदाधिकारियों को सुबह 7:30 बजे केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >