Gaya News : दो वाहनों में लगायी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Gaya News : प्रखंड के गजरागढ़ बाजार के लियाकत हुसैन की कबाड़ दुकान में खड़े दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.

बाराचट्टी़ प्रखंड के गजरागढ़ बाजार के लियाकत हुसैन की कबाड़ दुकान में खड़े दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में लियाकत हुसैन के दामाद लालगंज निवासी मोहम्मद मेराज ने बताया कि शनिवार की देर रात में कुछ लोग आये और खड़ी गाड़ी में आग लगा दी. गाड़ी में आग लगाने की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद दमकल वाहन द्वारा उसे बुझाने का प्रयास किया गया. पीड़ित ने बताया कि उनके ससुर लियाकत हुसैन पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं और वह दो दिन पहले ही घर पर आये थे. समझा जाता है कि किसी ने दुश्मनी से उनके दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. संबंधित मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >