Gaya News : सर्च ऑपरेशन के दौरान पचरूखिया जंगल से दो प्रेशर आइइडी बरामद

Gaya News : डुमरिया-मदनपुर प्रखंड की सीमा पर पचरूखिया के अंजनवा पहाड़ी जंगल से सुरक्षाबलों ने एक किलो 800 ग्राम और तीन किलोग्राम के दो शक्तिशाली प्रेशर आइइडी को बरामद किया.

डुमरिया. डुमरिया-मदनपुर प्रखंड की सीमा पर पचरूखिया के अंजनवा पहाड़ी जंगल से सुरक्षाबलों ने एक किलो 800 ग्राम और तीन किलोग्राम के दो शक्तिशाली प्रेशर आइइडी को बरामद किया. इस बारूदी सुरंग को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को लेकर प्लांट किया था. जिसे कोबरा 205 व सीआरपीएफ 47 बटालियन के सुरक्षा बलों ने बरामद किया व मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया. गौरतलब है कि विगत कुछ दिन पहले भी पचरुखिया, लंगुराही के जंगल से सुरक्षाबलों ने दो दर्जन से अधिक प्रेशर आइइडी को बरामद किया था. इसके बाद सुरक्षाबल के जवान लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया रहे हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही गया व औरंगाबाद जिले की सीमा पर स्थित लंगुराही, पचरूखिया व गोबरदह के जंगल से सुरक्षाबलों के जवानों और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर आइइडी को बरामद किया है. यह कार्रवाई कोबरा बटालियन 205 के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार के नेतृत्व में की गयी. इस संबंध में कोबरा 205 के सहायक कमांडेंट ने बताया कि प्रेशर आइइडी को मौके पर डिफ्यूज कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >