गया़
गया-मानपुर रेलखंड स्थित ईश्वर चौधरी हॉल्ट पर रविवार की रात करीब 10 बजे सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हो गयी. इस मारपीट की घटना में दो यात्री घायल हो गये. वहीं, घटना के दौरान बदमाशों ने ईश्वर चौधरी हॉल्ट पर रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया. इस दौरान एक बोगी में एक खिड़की के शीशे टूट गये. इस दौरान ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं कुछ रेलयात्रियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस के साथ-साथ आरपीएफ की टीम को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. वहीं रेल यात्री राजीव कुमार ने बताया कि वे गोमो से जनशताब्दी में सवार हुए थे. उनकी रिजर्व सीट पर पहले से दो युवक बैठे हुए थे. सीट से हटने को बोला तो बस करना शुरू कर दी. दोनों युवकों ने कहा कि पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर उतर जायेंगे. लेकिन, पहाड़पुर रेलवे स्टेशन आने के बाद भी सीट से नहीं हटे. इसके बाद हटाने की कोशिश की तो मारपीट करने लगे. इसके बाद ईश्वर चौधरी हॉल्ट पर उतार कर मारपीट करते हुए पत्थरबाजी करने लगे.चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरे बदमाश
ईश्वर चौधरी हॉल्ट पर पहुंची तो बदमाश चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर कर जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव शुरू कर दिया. खिड़कियां टूट गयी. अंदर बैठे यात्री दहशत में आ गये. इस हमले में दो यात्री भी घायल हो गये. सिर पर चोट लगने से संतोष कुमार का घायल हो गये. वहीं, राजीव कुमार की गर्दन पर पत्थर लगा. पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी गयी. हालांकि, इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.
क्या कहते हैं रेल थानाध्यक्ष
इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई यात्री शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी. मामले की जानकारियां ली गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
