Gaya News : बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे दो बदमाश गिरफ्तार

Gaya News : इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कट्टा व छह कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है.

इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कट्टा व छह कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान आमस थाना क्षेत्र के सिहुली गांव के रहनेवाले शब्बा खान एवं कोठी थाना क्षेत्र के सोबड़ी गांव के रहनेवाले पवन साव के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि जब पुलिस क्षेत्र में गश्ती पर निकली थी. तभी बेलवार गांव के नजदीक चपरी मोड़ के पास जैसे ही गश्ती वाहन पहुंची. दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. तभी पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवकों की जब पुलिस ने तलाशी ली तो इनके पास से एक देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि सोबड़ी गांव के रहनेवाले पवन साव हाल में ही जेल से बेल पर बाहर आया है. वहीं दूसरा बदमाश शब्बा खान पर आमस थाने में लूटपाट सहित तीन-चार प्राथमिकी दर्ज है. इन दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >