Gaya News : पिंडदानियों का मोबाइल चोरी करनेवाले दो नाबालिग गिरफ्तार

Gaya News :आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात पिंडदानियों का मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

गया. आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात पिंडदानियों का मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. दोनों आरोपित मानपुर के रहनेवाले हैं. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में गश्त व निगरानी की जा रही थी. निगरानी के क्रम में कार पार्किंग के पास से दो लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों नाबालिगों के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >