Gaya News : पोखर में नहाने के दौरान डूबीं दो मौसेरी बहनें, गयी जान

Gaya News : थाना क्षेत्र के असनी गांव में बुधवार की दोपहर में पोखर में नहाने के दौरान में दो मौसेरी बहनें डूब गयीं और दोनों की मौत हो गयी. देर शाम आठ बजे दोनों बच्चियों के शव को पोखरे से निकाला गया.

गुरारू. थाना क्षेत्र के असनी गांव में बुधवार की दोपहर में पोखर में नहाने के दौरान में दो मौसेरी बहनें डूब गयीं और दोनों की मौत हो गयी. देर शाम आठ बजे दोनों बच्चियों के शव को पोखरे से निकाला गया. मरनेवाली दोनों बच्चियों में एक का नाम मनीषा, तो दूसरी का नाम वैष्णवी है. इनमें मनीषा असनी गांव के विनोद मिस्त्री की बेटी थी, तो वैष्णवी इमामगंज थाना क्षेत्र के बिजुआ गांव के दिनेश विश्वकर्मा की पुत्री थी. एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार की रात आठ बजे दोनों के शव को बरामद किया. गौरतलब है कि छठ को लेकर वैष्णवी अपनी मौसी के घर आयी थी. दोपहर में अपनी मौसेरी बहन मनीषा के साथ नहाने के लिए पोखरे में गयी, जहां दोनों डूब गयी. इस घटना के बाद घर में छठ की खुशियां मातम में बदल गयीं. बच्चियों की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर सीओ नुपूर व थानाध्यक्ष चाहत कुमार दल बल के साथ पहुंचे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >