Gaya News : गया से प्रयागराज के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

Gaya News : महाकुंभ में भीड़ बढ़ने के बाद रेलवे की ओर से अलग-अलग स्टेशनों से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

गया. महाकुंभ में भीड़ बढ़ने के बाद रेलवे की ओर से अलग-अलग स्टेशनों से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े. वहीं गया रेलवे स्टेशन होकर चलनेवाली छह जोड़ी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. वहीं अब गया से प्रयागराज के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा, ताकि भीड़ को नियंत्रण किया जा सके. इस संबंध में पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि कुंभ मेला में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 03689 गया-प्रयागराज जंक्शन तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और आठ, नौ, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी, 2025 को किया जायेगा. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 03690 प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और आठ, नौ 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी, 2025 को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >