आज का ओपीडी : जा रहे हैं सदर अस्पताल, घर से निकलने से पहले चेक करें समय और डॉक्टरों की लिस्ट

जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अक्सर मरीजों को अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की उपलब्धता और सही समय की जानकारी न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है. मरीजों को भटकना न पड़े, इसके लिए अस्पताल ने स्पष्ट कर दिया है कि शनिवार को कौन-कौन से डॉक्टर किस शिफ्ट में मरीजों की जांच करेंगे. अगर आप शनिवार को अस्पताल जाने की सोच रहे हैं, तो असुविधा से बचने के लिए यह ड्यूटी रोस्टर और समय जरूर नोट कर लें.

ओपीडी का समय

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शनिवार को ओपीडी सेवाएं दो शिफ्ट में संचालित की जाएंगी. मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय के भीतर ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें.

  • सुबह की शिफ्ट: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक.
  • शाम की शिफ्ट: शाम 04:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक.

शनिवार के लिए डॉक्टरों की सूची

विभाग (Department)डॉक्टर का नाम
मेडिसिन (Medicine)डॉ. हेमंत कुमार
शिशु रोग (Pediatrics)डॉ. बिजेंद्र कुमार सिंह
स्किन (Dermatology)डॉ. विमल कुमार रंजन
सर्जरी (Surgery)डॉ. संजय कुमार सिंह
ऑर्थो (Orthopedics)डॉ. अभिषेक कुमार
स्त्री रोग / गाइनी (Gynecology)डॉ. संध्या प्रसाद
ईएनटी (ENT)डॉ. अंकिता सिन्हा
गैर संचारी रोग (NCD)डॉ. मो. एमई हक, डॉ. मधु कुमारी गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >