Gaya News : अमृत भारत और वैशाली-कोडरमा फास्ट पैसेंजर का टाइम टेबुल तय

Gaya News : सासाराम-डीडीयू-सूबेदारगंज(प्रयागराज)- गोविंदपुरी(कानपुर)-गाजियाबाद के रास्ते गया और दिल्ली के मध्य अमृत भारत ट्रेन का परिचालन 28 अगस्त को शुरू होगा.

गया जी. सासाराम-डीडीयू-सूबेदारगंज(प्रयागराज)- गोविंदपुरी(कानपुर)-गाजियाबाद के रास्ते गया और दिल्ली के मध्य अमृत भारत ट्रेन का परिचालन 28 अगस्त को शुरू होगा. वहीं, वैशाली और कोडरमा के मध्य मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन भी होगा. दोनों ट्रेनों का शिड्यूल तैयार कर लिया गया है. पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से गया जंक्शन से 16.30 बजे खुलकर 17.08 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17.24 बजे डेहरी ऑन सोन, 17.44 बजे सासाराम, 18.16 बजे भभुआ रोड, 19.45 बजे डीडीयू, 22.55 सूबेदारगंज, 01.35 बजे गोविंदपुरी, 05.55 बजे टुंडला, 11.05 बजे गाजियाबाद रुकते हुए 12.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 13698 दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस 29 अगस्त से दिल्ली से 14.00 बजे खुलकर 14.40 बजे गाजियाबाद, 16.50 बजे टुंडला, 19.55 बजे गोविंदपुरी, अगले दिन 01.10 सूबेदारगंज, 05.45 बजे डीडीयू, 06.30 बजे भभुआ रोड, 07.07 बजे सासाराम, 07.25 बजे डेहरी ऑन सोन, 07.43 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 08.55 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी.

वैशाली और कोडरमा के मध्य मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन

गाड़ी संख्या 63384 कोडरमा-हाजीपुर मेमू फास्ट पैसेंजर 23 अगस्त से सोमवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन कोडरमा से 16.45 बजे खुलकर 17.20 बजे गुरपा, 18.05 बजे गया जंक्शन, 19.05 बजे तिलैया, 19.50 बजे राजगीर, 20.10 बजे नालंदा, 20.28 बजे बिहारशरीफ, 21.00 बजे बख्तियारपुर, 21.25 फतुहा, 23.18 बजे राजेंद्रनगर, 23.30 बजे पटना, अगले दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.40 बजे सोनपुर, 01.02 बजे हाजीपुर रुकते हुए 02.45 बजे वैशाली पहुंचेगी.

उद्घाटन के दिन ट्रेनों का समय

22 अगस्त को गाड़ी संख्या 03621 गया-दिल्ली अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल गया जंक्शन से 10.50 बजे खुलकर 11.40 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 12.10 बजे डेहरी ऑन सोन, 12.35 बजे सासाराम, 13.20 बजे भभुआ रोड, 14.10 बजे डीडीयू, 17.20 सूबेदारगंज, 20.15 बजे गोविंदपुरी, 23.30 बजे टूण्डला, अगले दिन 02.55 बजे गाजियाबाद रुकते हुए 04.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी. 22 अगस्त को वैशाली और कोडरमा के मध्य चलने वाली मेमू फास्ट पैसेंजर के परिचालन का शुभारंभ किया जायेगा. गाड़ी संख्या 03624 गया-वैशाली मेमू फास्ट उद्घाटन के बाद गया से 10.50 बजे खुलकर 11.50 बजे तिलैया, 13.05 बजे राजगीर, 13.25 बजे नालंदा, 13.45 बजे बिहारशरीफ, 14.25 बजे बख्तियारपुर, 14.55 फतुहा, 15.25 बजे राजेंद्रनगर, 15.50 बजे पटना, 16.45 बजे पाटलिपुत्र, 17.20 बजे सोनपुर, 17.40 बजे हाजीपुर रुकते हुए 19.30 बजे वैशाली पहुंचेगी. जबकि एक दूसरी स्पेशल 03626 गया-कोडरमा उद्घाटन स्पेशल गया से 11.00 बजे खुलकर 12.00 गुरपा रुकते हुए 13.00 बजे कोडरमा पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >