गया. चंदौती थाना क्षेत्र के कुजाप गांव में रहनेवाले रिटायर्ड आर्मीमैन रंजीत कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और घर में घुस कर भीषण चोरी की. घटना का खुलासा बुधवार की सुबह हुई पड़ोसियों के माध्यम से हुई. तब घटना की जानकारी पाते ही डायल 112 की पुलिस व चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की. वहीं, पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डॉग स्क्वाड व एफएसएल की टीम वहां पहुंची और मामले की छानबीन की. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस टीम ने खंगाला और चोरों का सुराग जानने का प्रयास किया. इधर, चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि रिटायर्ड आर्मी मैन अपनी ससुराल में बस गये हैं. वह अपने घर को बंद कर अपने परिजनों के साथ कोलकाता चले गये थे. इधर, चोरों ने उनके बंद घर में घुस कर चोरी कर ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि कोलकाता से परिजन आ रहे हैं. तब अपने घर में मिलान कर बतायेंगे कि किन-किन सामान की चोरी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
