Gaya News: सीतामढ़ी में तैनात दारोगा के घर में चोरी

Gaya News: पूरा परिवार एक विवाह उत्सव में शामिल होने गया था. आधी रात को गांव के लोग जब घर लौटे, तो मेरे घर का मुख्य द्वार खुला पाया. घर में आवाज होने पर शोर मचाया. शोर सुनकर चोर भाग निकले

परैया. कष्ठा गांव में रविवार आधी रात को परैया गया सड़क से सटे एक घर में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना को लेकर पीड़ित राम प्यारे रजक ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया गया है कि पूरा परिवार एक विवाह उत्सव में शामिल होने गया था. आधी रात को गांव के लोग जब घर लौटे, तो मेरे घर का मुख्य द्वार खुला पाया. घर में आवाज होने पर शोर मचाया. शोर सुनकर चोर भाग निकले. घर में चोरी होने की सूचना पड़ोसी ने फोन से दिया. सूचना के बाद जब लौटा तो देखा घर के सभी कमरों के ताले टूटे हैं. घर में रखा नकदी, जेवर, बर्तन सहित हजारों के सामान की चोरी हुई है. जिसकी सूचना दूरभाष से थाना में दी गयी. गृहस्वामी का एक पुत्र जितेंद्र कुमार स्वयं दारोगा हैं, जो अभी सीतामढ़ी में पोस्टेड है. थानाध्यक्ष सर्व नारायण ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधिकारी द्वारा चोरी के घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >