Gaya News : नवादा गांव में आहर में डूबने से किशोर की हुई मौत

Gaya News : रोशनगंज थानाक्षेत्र के नवादा गांव में आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. उस किशोर की पहचान सुरेंद्र भारती के 15 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है.

बांकेबाजार. रोशनगंज थानाक्षेत्र के नवादा गांव में आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. उस किशोर की पहचान सुरेंद्र भारती के 15 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि राकेश कुमार शनिवार की रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था, तब से वह घर लौटकर नहीं आया. रात से ही घर वाले राकेश कुमार को खोजते रहे. लेकिन, राकेश कुमार का कोई पता नहीं चला. जब रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए बधार में निकले तो राकेश कुमार का शव पास के आहर में उतराता दिखाई दिया. जैसे ही गांव में राकेश की मौत की खबर फैली वैसे ही सैकड़ों की संख्या में लोग आहर के पास पहुंचे और किनारे पर पानी में उतराते हुए राकेश के शव को बाहर निकाला. आहर से शव निकालने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रोशनगंज थाने को दी. सूचना मिलते ही रोशनगंज थानाध्यक्ष अंगद पासवान अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया. इधर, राकेश की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >