Gaya News : कुएं में डूबने से किशोर की हुई मौत, दो घंटों के बाद निकला शव

Gaya News : थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी गजेंद्र सिंह के 13 वर्षीय बेटे शिवराज कुमार की मौत रविवार को कुएं में डूबने से हो गयी.

फतेहपुर. थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी गजेंद्र सिंह के 13 वर्षीय बेटे शिवराज कुमार की मौत रविवार को कुएं में डूबने से हो गयी. गांव से बाहर प्राथमिक विद्यालय जगरनाथपुर के पास 20 फीट चौड़ा सरकारी कुआं है. उस कुएं में गांव के कुछ लड़के गहरे पानी में कूद-कूद कर स्नान कर रहे थे. स्नान करनेवाले लड़कों को शिवराज कुएं के उपर दीवार पर बैठ कर देख रहा था. इस दौरान असंतुलित होने से पैर फिसल गया और कुएं के गहरे पानी के अंदर चला गया. काफी देर बाद शिवराज जब उपर नहीं आया, तब स्नान कर रहे लड़के उसके परिजन को जाकर सूचना दी. घटना की खबर फैलते ही लोग कुआं के पास पहुंचकर गोता लगाकर शिवराज को खोजने लगा. काफी प्रयास के दो घंटा बाद गहरे पानी से लोहे का सिकड़ फंसाकर शव को निकाला गया. घटना की सूचना फतेहपुर थाना को दी गयी. पुलिस घटना की खबर सुनकर तत्काल पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >