Gaya News: दिल्ली से होली में घर आनेवाले लोगों को मिली राहत, सप्ताह में एक दिन चलेगी महाबोधि क्लोन

Gaya News: ट्रेन में टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी गयी है. यात्रियों की मांग को देखते हुए परिचालन में विस्तार किया जा सकता है.

Gaya News: होली में नयी दिल्ली से घर लौटने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेन के साथ-साथ महाबोधि क्लोन स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. क्लोन स्पेशल ट्रेन गया से नयी दिल्ली जानेवाली महाबोधि एक्सप्रेस के बाद 14.15 बजे खुलेगी. इस पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली में घर लौटने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिचालन शुरू की गयी है.

देखें समय और रूट

सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 02397 गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल चलेगी. यह ट्रेन हर रविवार को गया से 14.15 बजे खुलेगी और अगले दिन साेमवार की सुबह 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी है. रास्ते में अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज व कानपुर स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02398: आनंद विहार से गया के लिए मंगलवार की सुबह 08.20 बजे खुलेगी जो देर रात 12.30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में भी वही ठहराव कायम रहेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >