Gaya News : आहर में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र की मंडा पंचायत के सोनवर्षा गांव में एक छह वर्ष के बच्चे की आहर में डूबने से मौत हो गयी.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की मंडा पंचायत के सोनवर्षा गांव में एक छह वर्ष के बच्चे की आहर में डूबने से मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिवारवालों के बीच मातम छा गया. जानकारी के अनुसार, सोनवर्षा गांव निवासी जितेंद्र यादव के छह वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की मौत बुधवार की रात आहर में डूबने से हो गयी है. मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम आदित्य शौच के लिए घर से बाहर निकला था. काफी रात बीत जाने के बाद घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू कर दी और इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने भी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान देखा की गांव के बगल के ही पानी से भरे आहर के किनारे उसका शव पड़ा था. इसकी सूचना लोगों ने उसके परिजनों को दी. इसके बाद आदित्य के परिजन शव को घर ले गये. शव के पहुंचते ही परिजन चित्कार मारकर रोने लगे. मृतक का पिता दिल्ली रहकर परिवार का जीविका चलाता है. दो भाइयों में सबसे बड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >