Gaya News : सिविल इंजीनियरिंग पर सेमिनार, क्विज में छात्रों ने दिये कठिन सवालों के जवाब

Gaya News : गया अभियंत्रण महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने अल्ट्राटेक कंपनी के समन्वय से ''सीमेंट टेक्नोलॉजी, कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिसेज एवं टेक्निकल सर्विसेज'' पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

खिजरसराय. गया अभियंत्रण महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने अल्ट्राटेक कंपनी के समन्वय से ””सीमेंट टेक्नोलॉजी, कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिसेज एवं टेक्निकल सर्विसेज”” पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें अल्ट्राटेक कंपनी के मैनेजर ऑफ टेरिटरी टेक्निकल सर्विसेज प्रवीण कुमार व टेक्निकल एग्जीक्यूटिव विक्कू तिवारी ने संस्थान के छात्रों को स्कोप ऑफ सिविल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल्स एवं मिक्स डिजाइन के बारे में विस्तार से बताया. इस दौरान छात्रों के बीच में क्विज का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया. सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि प्रवीण कुमार स्वयं गया अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनका अल्ट्राटेक जैसी कंपनी में एक प्रतिष्ठित पोस्ट पर होना संस्थान के लिए गौरव की बात है. इस वर्कशॉप में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर रंजीत चौधरी, डॉ रोशन कुमार, सुशीला शर्मा, लवकुश गुप्ता एवं मुहम्मद असलम मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ राजन सरकार ने धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >