Gaya News : नक्सली गतिविधियों के विरुद्ध डुमरिया के जंगलों में चला सर्च अभियान

Gaya News : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत काचर पंचायत के हुरमेठ, दुबाठा, कुंदरी, मोनबार के जंगली और पहाड़ी इलाकाें में बोधिबिगहा थाने की पुलिस एवं एसएसबी ने सर्च अभियान चलाया.

डुमरिया. गया जिले के अति नक्सलग्रस्त डुमरिया प्रखंड अंतर्गत काचर पंचायत के हुरमेठ, दुबाठा, कुंदरी, मोनबार के जंगली और पहाड़ी इलाकाें में बोधिबिगहा थाने की पुलिस एवं एसएसबी ने सर्च अभियान चलाया. नक्सलियों और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर गया एसएसएपी आनंद कुमार के मार्गदर्शन में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में एवं झारखंड से सटे जंगल पहाड़ों पर एरिया डोमिनेशन और सर्च अभियान चलाया. इस दौरान बाइकर्स जवानों ने भी क्षेत्र में भ्रमण किया. इस संबंध में बोधिबिगहा थानाध्यक्ष प्रियनंद आलोक एवं एसएसबी के सहायक कमांडेंट सौरभ रंजन ने बताया कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर एवं क्षेत्र में आये दिन बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर जिला पुलिस एवं सुरक्षाबलों के द्वारा जंगली और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >