Gaya News : सुबह परदेस से लौट कर आया घर, दोपहर में करेंट लगने से मौत

Gaya News : थाना क्षेत्र के तरौंची गांव में शुक्रवार को करेंट से एक युवक की मौत हो गयी.

गुरारू. थाना क्षेत्र के तरौंची गांव में शुक्रवार को करेंट से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक तरौंची का अवधेश कुमार दांगी है. वह दूसरे राज्य में मजदूरी करता था. शुक्रवार की सुबह ही बाहर से कमाकर अपने गांव लौटा था. इसी दौरान युवक अपने गांव के खेत में गेहूं देखने के लिए गया हुआ था. वहां हार्वेस्टर से गेहूं काटकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाना था. इस दौरान युवक अपने खेत से लौट रहा है. तभी रास्ते में बिजली की तार गिरा हुआ था. जिससे युवक करेंट की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया. युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. युवक के शव को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उमड़ पड़ी. इस दौरान ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर स्थानीय प्रशासन से मांग की है. बता दें कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >