गया मंडी अपडेट : मेवों और फलों की कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, आम 120 तो पिस्ता 2800 रुपये किलो तक पहुंचा

आम आदमी की जेब पर महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है. आज प्रमुख मंडियों में जहां एक तरफ सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है, वहीं सूखे मेवे और ताजे फलों की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

Gaya News : (नीरज कुमार की रिपोर्ट). आम आदमी की जेब पर महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है. आज प्रमुख मंडियों में जहां एक तरफ सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है, वहीं सूखे मेवे और ताजे फलों की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. अगर आप आज बाजार जाने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले प्रमुख वस्तुओं के ताजा भाव जरूर जान लें.

सर्राफा बाजार: आसमान पर पहुंचे दाम

  • सोना (24 कैरेट): लगभग 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
  • शुद्ध चांदी: लगभग 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
  • (डिस्क्लेमर: पाठकों को सलाह दी जाती है कि ये कीमतें सांकेतिक हैं, खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर्स से वर्तमान दरों की पुष्टि अवश्य कर लें)

सूखे मेवे का भाव (क्वालिटी के अनुसार)

  • काजू: 850 से 920 रुपये प्रति किलो
  • किशमिश: 400 से 550 रुपये प्रति किलो
  • मखाना: 800 से 950 रुपये प्रति किलो
  • अखरोट गिरी: 950 से 1050 रुपये प्रति किलो
  • बादाम गिरी: 700 से 750 रुपये प्रति किलो
  • पिस्ता सादा (बिना छिलका): 2600 से 2800 रुपये प्रति किलो
  • पिस्ता (साल्टेड छिलका के साथ): 1050 से 1150 रुपये प्रति किलो

प्रमुख फलों की रेट (क्वालिटी के अनुसार)

  • सेब: 180 से 200 रुपये प्रति किलो
  • कीवी: 100 रुपये में 4 पीस
  • केला: 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन
  • आम: 60 से 120 रुपये प्रति किलो
  • खीरा: 30 से 40 रुपये प्रति किलो
  • तरबूज: 20 रुपये प्रति किलो
  • लालमी: 40 से 50 रुपये प्रति किलो
  • पपीता: 50 से 60 रुपये प्रति किलो
  • संतरा: 150 से 160 रुपये प्रति किलो
  • अंगूर: 160 से 180 रुपये प्रति किलो
  • लीची (बंगाल): 120 रुपये प्रति किलो
  • अनार: 140 से 160 रुपये प्रति किलो.

Also Read : भुगतान संतुलन ही रुपये की कमजोरी का हल है Indian Rupees

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >