Gaya News : कुर्बानी का त्योहार बकरीद को लेकर बाजार में शुरू हुई चहल-पहल

Gaya News : कुर्बानी के त्योहार बकरीद की तैयारी तेज, बाजारों में दिखने लगी चहल-पहल

Gaya News (नीरज कुमार) : बकरीद यानी ईद-उल-अजहा इस बार 28 मई को मनाया जायेगा. इस त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल शुरू हो गयी है. हालांकि बकरीद आने में अभी करीब एक सप्ताह देर है. इसके बाद भी मंगलवार को मुस्लिम संप्रदाय के कई लोगों ने इससे जुड़े सामानों की खरीदारी की. बारी रोड, करीमगंज सहित अधिकतर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बकरीद की खरीदारी को लेकर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही. इससे जुड़े कारोबारियों ने बताया कि इस त्योहार की तिथि के एक-दो दिन पहले बाजार में तेजी आती है. इस बार भी कारोबार ठीक होने की संभावना है.

हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है यह त्योहार

कर्बला के खादिम डॉ सैयद शाह शब्बीर आलम कादरी ने बताया कि इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान में बकरीद का स्पष्ट वर्णन मिलता है. उन्होंने कहा कि बताया जाता है कि अल्लाह ने एक दिन हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से सपने में उनकी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी. हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम से बहुत प्यार करते थे, लिहाजा उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया. अल्लाह का हुकुम मानते हुए हजरत इब्राहिम जैसे ही अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की गर्दन पर जबह करने गये, अल्लाह ने उसे बचाकर एक दुंबा (बकरे) की कुर्बानी दिलवा दी. तभी से इस्लाम धर्म में बकरीद मनाने का प्रचलन शुरू है. ईद-उल-अजहा यानी बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुकुम पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए बेटे इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने को तैयार हुए थे.

सुबह 10 बजे होगी सामूहिक नमाज, कुर्बानी और भाईचारे का दिया जाएगा संदेश

बकरीद का त्योहार इस्लाम के पांचवें सिद्धान्त हज को भी मान्यता देता है. बकरीद के दिन मुस्लिम लोग बकरा, भेड़, ऊंट अथवा अन्य किसी जानवर की कुर्बानी देते हैं. बकरीद के दिन कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है. एक खुद के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों व तीसरा गरीबों के लिए. इस त्योहार पर इस्लाम धर्म के लोग पाक-साफ होकर नये कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं. नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी देने की परंपरा शुरू होती है. उन्होंने बताया कि बकरीद के दिन यानी 28 मई को सुबह 10 बजे कर्बला में सामूहिक नमाज आयोजित होगी.

Also Read : Gaya News : पोक्सो एक्ट मामले में नाबालिग निरुद्ध, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >