Gaya News: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट) शहर के वार्ड नंबर 8 स्थित कुमार कॉलोनी महारानी रोड इलाके में पिछले करीब 10 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गर्मी में लोगों की बढ़ी मुश्किलें
लगातार बिजली गुल रहने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी हुई है. तेज गर्मी और उमस के कारण लोग रातभर परेशान रहे. कई घरों में पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है.
स्थानीय लोगों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय निवासी अलख निरंजन, संतोष कुमार, दीपक कुमार,कैलाश प्रसाद,आशीष कुमार,तनु गुप्ता, नीरज कुमार और अरुण कुमार सिन्हा समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
फोन तक रिसीव नहीं कर रहे अधिकारी
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार फोन किया जा रहा है, लेकिन कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है. इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है.
छोटे बच्चे और मरीज सबसे ज्यादा परेशान
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति बेहद खराब हो गई है. रातभर लोग गर्मी से परेशान होकर जागते रहे.
लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग और प्रशासन से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर जनआंदोलन करेंगे.
Also Read: गया में आधी रात को भीषण चोरी, 6 लाख के जेवरात लेकर उड़े चोर, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी घटना
